Rajasthan Weather : आज 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, 15 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में 15 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।आज मंगलवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वर्तमान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 48 घंटे बाद उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज मंगलवार को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ बादल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

15 मई से बदलेगा मौसम, हीटवेव का नया दौर

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 14 मई को भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 15 मई से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • राज्य के सीकर जिले में धूल भरी आंधी तथा राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा सीकर में 37 मिमी. दर्ज की गई ।
    राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 24 से 88 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews