Rajasthan Weather: फिर सक्रिय हो रहे 2 नए वेदर सिस्टम, अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, 4 संभागों में बारिश-बिजली-तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में अगले 48 घंटों बाद फिर बारिश का अगला दौर देखने को मिलने वाला है। 10 अप्रैल से बैक टू बैक सक्रिय हो रहे 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  इसके प्रभाव से 10 से 16 अप्रैल के बीच मेघगर्जन, बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में तापमान बढ़ेगा और फिर गर्मी अपना असर दिखाएगी।आज सोमवार को अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है।

आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार आज 8 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है, वही अजमेर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभागों में अधिकतम तापमान (36-40) सामान्य दर्ज होने सकता है। इसके पश्चात 3 दिनों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तापमान होने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है। वही 9 अप्रैल को कोटा संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

10 से 13 अप्रैल के बीच इन जिलों में होगी बारिश

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 अप्रैल को कोटा संभाग और 10 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • 10 अप्रेल को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात होने के आसार है।11 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है।
  • 12 अप्रैल को अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग बारिश होगी। इसके बाद  13 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है।इसके बाद 16 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश जारी रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews