
Rajasthan Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज 3 अप्रैल को 7 से ज्यादा जिलों में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।वही 6 से 11 अप्रैल के बीच भी मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों ने 3 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
आज 7 से ज्यादा जिलों में बारिश-बादल
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 अप्रैल को बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री से. से नीचे है जो कि सामान्य के करीब है।
आगामी 2-3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। अप्रैल से जून तक राजस्थान के कई भागों में तापमान और सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। विशेष कर जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में तापमान औसत से अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, अप्रैल अंत तक बढ़ेगा तापमान
- आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा क्योंकि दो दिन बाद फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके बाद अप्रैल महीने की 10 तारीख तक तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा। 12 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचाने की संभावना है।
- अप्रैल अंत तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, ऐसे में अच्छे मानसून के संकेत है। वर्तमान में प्रदेश में अभी अधिकतर इलाकों का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। खासकर उदयपुर, जोधपुर और कोटा संभाग में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। तापमान के सामान्य से ज्यादा रहने के कारण राजस्थान के शहरों में रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
जानिए राजस्थान के मौसम का पूरे हफ्ते का हाल
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के संकेत है, इससे सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान आंशिक कमी या सामान्य के आसपास रहेगा। 5 से 11 अप्रैल 2024 के दौरान भी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।इस दौरान कई संभागों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बनेंस के मरूधरा से गुजर जाने के बाद से अधिकतम तापमान में फिर से तेजी आने के संकेत है।फिलहाल प्रदेश में हीटवेव चलने की भी संभावना कम है ।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

