Rajasthan Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, 4 संभागों में बारिश-आंधी के आसार

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 5 अप्रैल को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से बारिश का दौर थम गया है लेकिन बादल छाए हुए है और मौसम ठंडा बना हुआ है। फिलहाल 2-3 दिन प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 10 अप्रैल को नए सिस्टम के सक्रिय होते ही फिर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। शनिवार को फलोदी को छोड़कर शेष सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों में 38 या उससे नीचे दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग की माने तो 7 मार्च से 9 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 10 मार्च से एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत है जिसके चलते 10 और 11 मार्च को अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अलावा जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है। आने वाले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा, फिलहाल प्रदेश में हीट वेव चलने के आसार भी कम है।अगले तीन दिन तक प्रदेश का मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन 10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

10 अप्रैल से फिर बारिश का अगला दौर

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश में 9 अप्रैल को कोटा संभाग तो 10 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 11 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग और 12 अप्रैल को अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • इसके बाद 13 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में तेज बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि के आसार है।विभाग ने मौसम खराब होने पर पेड़ों के नीच शरण लेने बचने की सलाह देते हुए कहा कि मौसम ठीक होने के बाद ही सुरक्षित स्थान से बाहर निकलें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews