Rajasthan Weather: नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, बादल-बारिश के आसार, छाया रहेगा कोहरा, जानें IMD का नया अपडेट

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के साथ-साथ बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
weather update

Rajasthan Weather Update: रविवार सोमवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में दोबारा मेघगर्जन के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।खास करके बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में रविवार को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

राजस्थान मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 7-8 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से उत्तरी हवा का असर बढ़ेगा और तापमान गिरने से सर्दी तेज होने की संभावना है।फिलहाल 2-3 दिन 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।आज मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।सोमवार को राजस्थान के अलवर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

अगले हफ्ते बारिश बादल के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो मकर संक्रांति पर बादल बारिश की स्थिति बन सकती है। 4 से 5 जनवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 4 से 9 जनवरी तक बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
  • 10 से 16 जनवरी के बीच भी ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, इसमें भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के साथ-साथ बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आस-पास ही बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शुक्रवार को अजमेर में 8.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.2 में डिग्री, जयपुर में 8.8 डिग्री, सीकर में 11.4 डिग्री, कोटा में 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.5 डिग्री, बाड़मेर में 11.6 डिग्री, जैसलमेर में 8.5 डिग्री, जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 9.1 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री और माउंट 6.0 आबू में सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • शुक्रवार को अजमेर में 28.8, जयपुर में 26.8 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 21.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर में 30.8 डिग्री, जैसलमेर में 26.1 डिग्री, जोधपुर में 30.7 डिग्री, बीकानेर में 27.4 डिग्री, चूरू में 24.8 डिग्री और  और माउंट आबू में 22.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • राज्य में मौसम शुष्क रहा ।राज्य में कहीं कहीं पर घने से अतिघना कोहरा दर्ज किया गया।राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर(AWS) में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री वनस्थली (टोंक) में दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews