Rajasthan Weather : मौसम का बड़ा अपडेट, आज 30 जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवा-आंधी, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

Weather Update

Rajasthan Weather alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मार्च का महीना लगते ही राजस्थान के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बिजली गिरने से भी 5 लोगों की मौत हो गई। आज शनिवार को भी 30 जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।हालांकि 3-4 मार्च से फिर राज्य का मौसम साफ होने लगेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का आज भी दिखेगा प्रभाव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज 2 मार्च को परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान एवं पंजाब क्षेत्र पर विद्यमान है।इसके असर से आज शनिवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं कही गरज चमक के साथ बारिश होने व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।रविवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि 3 मार्च से मौसम तंत्र का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, इससे आगामी 4-5 दिन तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, पाली, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, टोंक बूंदी, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में जोरदार बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटो में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा लालसोट( दौसा ) में 17 mm एवं पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 19 mm दर्ज की गई है ।
  • जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, और कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तेज हवाओं 40-50 Kmph के साथ बारिश का दौर भी जारी रहा।
  • बूंदी और झालावाड में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ ।कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान ।
  • ख्यावदा, मुगेना, नलवता, बिजवता, ढीपरी चम्बल, निमोला, मियाना, शेरगढ़ बेजपुर सहित कई गांव में कहीं चना को तो कहीं सरसों को नुकसान ।
  • दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, झालावाड़, दूदू, अजमेर, जयपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का हुई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews