Rajasthan Weather : आज भी 3 संभागों में बादल-बारिश-बिजली की चेतावनी, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज रविवार को बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग में मेघगर्जन व हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
weather update

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में सोमवार से बदलाव होगा। मौसम के शुष्क होते ही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा ।17 से 19 मार्च तक प्रदेश में तापमान सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर रात के समय न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

आज रविवार को बीकानेर व भरतपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा व अचानक तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की संभावना है।  जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।

फसलों को नुकसान, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

  • वर्तमान में प्रदेश में गेहूं और चने की कटाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं।जयपुर व उसके आस-पास के इलाकों में आए आंधी, तूफान व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जयपुर कलेक्टर ने फसलों में खराबे का जायजा लेने के लिए गिरदावरी के निर्देश जारी कर दिए हैं।
  • फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मदद के निर्देश दिए हैं। सभी राजस्व अधिकारियों को भी इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।किसानों को टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य के बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा दर्ज की गई एवं शेष में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।भरतपुर, अलवर, और दौसा में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री (सामान्य से 5.6 और निम्नतम न्यूनतम तापमान गंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews