
Rajasthan Weather Update Today : नए साल से पहले एक बार फिर आज शुक्रवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में बादल छाने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है।वही आने वाले दिनों में सर्द हवाएं बढ़ेगी, जिससे दिसंबर अंत में तापमान दो से तीन डिग्री पहुंचने की भी संभावना है। 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने एवं राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले कुछ दिन में कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है, बारिश की संभावना काफी कम है।23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का हाल
- पिछले 24 घंटे में अजमेर में 25.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 24.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 22 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 24.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 23.7 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 23 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 23.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, पाली में 27 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस , जोधपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 29 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 26.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 25.3 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 23.6 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 23 डिग्री सेल्सियस,, डूंगरपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 23.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 23.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
- अजमेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 6.8 डिग्री सेल्सियस,अलवर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस,सीकर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 10.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 9.4 डिग्री सेल्सियस, , बाड़मेर में 11.9 डिग्री सेल्सियस, पाली में 10 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 11.8 डिग्री सेल्सियस .,जोधपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 10 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
राजस्थान मौसम अपडेट: 21 दिसंबर
*🔹एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।* pic.twitter.com/7Pt8WdZg3m— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) December 21, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

