Rajasthan Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, फिर बादल बारिश और आंधी के आसार, जानें IMD अपडेट

आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है और पश्चिमी इलाकों में लू का प्रकोप और अधिक तेज हो सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बारिश की भी स्थिति बनेगी।
mp Weather

Rajasthan Weather Update: अगले 2-4 दिनों तक राजस्थान में हीटवेव और तेज गर्मी का कहर जारी रहेगा।इस दौरान तापमान में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि मई के पहले सप्ताह में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी।

आज मंगलवार को राजस्थान का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। जैसलमेर, बाड़मेर, और जोधपुर में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कई जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।चिकित्सा विभाग ने भी लू से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अनावश्यक बाहर ना निकलने, पानी का अधिक सेवन करने और छांव में रहने की सलाह दी है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 2-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।आगामी दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव व ऊष्णरात्री में 29 अप्रैल को वृद्धि और पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है।

मई के पहले हफ्ते में बादल बारिश के आसार

मई के प्रथम सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा तापमान में कमी होने से हीट वेव्स से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।पिछले 24 घंटे में राज्य में वनस्थली (टोंक) व डीडवाना (नागौर) में समेत कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश तथा श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (सीकर ) में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews