Rajasthan Weather : 2 दिन वर्षा का दौर, आज 11 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का येलो अलर्ट, बिजली-तेज हवा की भी चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज बुधवार को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30 से 40 Kmph चलने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। बुधवार गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहेगा। 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।आज 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज बुधवार को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30 से 40 Kmph चलने की प्रबल संभावना है। जैसलमेर, फलौदी व नागौर में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक  पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार 19 फरवरी को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, सीकर, शेखावटी, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, गंगानगर, जैसलमेर और नागौर जिले में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

21 फरवरी तक मौसम का हाल

  • 19-20 फरवरी से एक और नया विक्षोभ सक्रिय होने से पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग मेघगर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
  • 19 फरवरी को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं, जयपुर और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 20 फरवरी को भी राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व 21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews