Rapido ने शुरू की एयरपोर्ट कैब सर्विस, किफायती दरों पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Rapido ने एक बार फिर एयरपोर्ट कैब सर्विस की शुरुआत की है, जो कि बहुत लो-कॉस्ट है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कंपनी के रेवेन्यू में 20% का योगदान मिलेगा।
Rapido

Rapido Airport Cab Service : रैपीडो ने धीरे-धीरे लोगों के मन में अलग जगह बनाई है, विश्वास जगाया है। इसके साथ ही, ओला और उबर को कड़ी टक्कर दी है। बता दें कि यह एक बाइक राइड टैक्सी सेवा है, जो लोगों को बहुत ही किफायती रेट में बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ेगा, जहां आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के थ्रू एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कम रेट में बाइक, कार या ऑटो बुक कर सकते हैं।

दरअसल, कंपनी अपने बिजनेस का विस्तार बहुत ही तेजी से कर रहा है। इसी के साथ रैपीडो ने एक बार फिर एयरपोर्ट कैब सर्विस की शुरुआत की है, जो कि बहुत लो-कॉस्ट है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कंपनी के रेवेन्यू में 20% का योगदान मिलेगा। सबसे पहले इसकी शुरुआत सूरत में की गई थी।

Rapido

शुरू हुई एयरपोर्ट कैब सर्विस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ समय में यह सभी महानगरों में शुरू कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगा, क्योंकि हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन की कमी रैपीडो को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। कंपनी की इस नई पहल ने ओला और उबर को भी पीछे छोड़ दिया है। यह मार्केट में इन कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर साबित हो सकती है।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रैपीडो के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद सांका के मुताबिक यह बिजनेस की नई सेवा इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट तक जाने के लिए अन्य राइड्स काफी अधिक चार्ज करते हैं। इसलिए यात्रियों की यह मजबूरी बन जाती है कि उन्हें राइड बुक करनी ही पड़ती है। ऐसे में किफायती दामों में यात्रियों को राइड उपलब्ध करवाना उनके लिए फायदेमंद होगा। इसके साथ ही, यह कंपनी के लिए भी बेनिफिशियल साबित हो सकता है। इस स्ट्रेटजी से रैपीडो लोगों की पहली पसंद बन सकती है।

कंपनी को मिलेगी शानदार ग्रोथ

सीईओ अरविंद सांका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि राइड के लिए वह सबसे कम किराए की गारंटी लेते हैं, जो कि उन्हें दूसरों से अलग बनाएगी। इसके अलावा अगर एडीशनल फीचर्स की बात करें, तो इसमें भी यात्रियों को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं रहेगी ,क्योंकि उन्हें राइड के दौरान अच्छी और मेंटेन गाड़ियां प्रोवाइड की जाएगी। जिससे कंपनी को शानदार ग्रोथ मिल सकता है।

जानें क्या कहती है ICRA की रिपोर्ट

ICRA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एरोप्लेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में हर साल 8 से 11% तक की वृद्धि देखी गई है। जिस कारण आगामी वित्त वर्ष 2025 के अंत तक यह अनुमान लगाया गया है कि यात्रियों की संख्या 407 से 418 मिलियन तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा नंबर है, जो कि राइड हेलिंग कंपनियों के लिए बहुत बड़ा संकेत माना जा सकता है। इसलिए रैपीडो कंपनी अपना पूरा ध्यान सस्ती रेट में अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में केंद्रित कर रही है। बहुत ही जल्द यह सेवा अन्य सभी शहरों में भी उपलब्ध हो जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews