राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 31 दिसंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी

केवाईसी राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।
ration card e-kyc

Ration Card Holder eKYC :ओडिशा के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें अन्यथा मुफ्त राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। राज्य सरकार ने ई-केवाईसी सत्यापन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने बुधवार को विधानसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

अपात्रों के राशन कार्ड रद्द 

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र  ने बताया कि ई-केवाईसी अभियाम के दौरान 6,83,995 मृत व्यक्तियों के नाम सक्रिय लाभार्थियों की सूची में पाए गए। 33,128 अपात्र राशन कार्डों को रद्द कर दिया है। खोरधा जिले में सबसे अधिक फर्जी कार्ड मिले, जहाँ 4,747 मामले दर्ज किए गए। पिछले वर्ष जून में शुरू हुई इस अभियान के बाद से विभाग को 15,33,153 नए राशन कार्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं।विभाग ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा लें।

31 दिसंबर तक करवा लें ई-केवायसी

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग ने रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया राज्य भर की सभी 11,827 उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) पर चल रही है।314 ब्लॉक कार्यालय और 64 उप-मंडल कार्यालय राशन कार्ड प्रबंधन केंद्रों के रूप में कार्यरत हैं। राशन कार्डों के ई-केवाईसी की समय सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है।इससे पहले ई-केवाईसी की समय सीमा 31 अक्टूबर थी।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने की वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews