पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, प्रस्ताव तैयार, जल्द खाते में आएगी पेंशन, लाखों को मिलेगा लाभ

pension news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट ।लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशनरों के लिए बड़ी तैयारी की है। इसके तहत अगस्त में पेंशनरों को एक साथ पेंशन वितरित की जाएगी, इसका लाभ 73 लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा। इसके लिए 29 और 30 जुलाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की बड़ी बैठक रखी है ।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिल सकता है समान वेतन और अन्य भत्तों का लाभ, जानें अपडेट्स

दरअसल, वर्तमान में पूरे भारत में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 138 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के पेंशनरों को पेंशन वितरित की जाती है, इसके चलते पेंशनरों को अलग अलग समय और दिन पर पेंशन मिलती है, ऐसे में सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन मिल सके इसके लिए ईपीएफओ नई व्यवस्था करने जा रही है।इसके तहत केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली स्थापित करने का प्रस्ताव ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT Meeting) में 29 और 30 जुलाई को रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही सभी पेंशनरों के खाते में एक साथ पेंशन ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत! 18 महीने के DA Arrear पर अपडेट, जानें कब खाते में आएगा पैसा?

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए ईपीएफओ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के केंद्रीय डेटाबेस का उपयोग करके पेंशन भेजेगा। इससे एक बार में 73 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन आ जाएगी। बता दे कि हाल ही में 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की 229वीं बैठक में न्यासियों ने सी-डीएसी द्वारा केंद्रीकृत आईटी आधारित प्रणाली के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद श्रम मंत्रालय ने कहा था कि क्षेत्रीय कार्यालयों के ब्योरे को चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित किया जाएगा। इसी के बाद ईपीएफओ ने यह तैयारी की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews