School Holidays : कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इन जिलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब खुलेंगे?

बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए यूपी, राजस्थान, बिहार सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ा दी है।तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के मौके पर 14 से 19 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला किया है।
school

School Winter Holiday 2024 : राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।

इन राज्यों के कुछ शहरों में 9 जनवरी तो कुछ शहरों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।वही 12 जनवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों को लगातार 4 से 5 दिन की छुट्टियों का लाभ मिलेगा।इधर, दिल्ली और हरियाणा में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान, बिहार, यूपी के इन जिलों में बढ़ी छुट्टियां

  • भरतपुर, डीग, चितौड़गढ़, सीकर, धौलपुर, कोटा जिलाधिकारी ने 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • श्री गंगानर कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं चुरू और बीकानेरमें भी जिला कलेक्टर मंजू चौधरी ने आदेश जारी कर 11 जनवरी तक 1 से 8वीं तक की कक्षा के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।
  • बिहार भोजपुर डीएम ने सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 09 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है।मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीवान, मुंगेर, शेखपुरा, सारण, बेतिया समेत कई जिलों में स्कूल 11 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
  • लखनऊ के कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी, मथुरा में 15 जनवरी और उन्नाव में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी में सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।अब सभी स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।

तमिलनाडु में पोंगल के चलते 14 से 19 तक छुट्टी

  • तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के मौके पर 14 से 19 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसमें 14 तारीख को पोंगल, 15 को तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल उत्सव मनाया जाएगा
  • तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIE) ने 11 जनवरी (शनिवार) से लेकर 16 जनवरी (गुरुवार) तक सभी कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी है, 17 जनवरी (शुक्रवार) को कॉलेज दोबारा खुलेंगे। इस अवधि में कॉलेजों में कोई भी क्लासेस नहीं चलायी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews