कर्मचारियों-शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी की राशि, जुलाई से सितंबर तक के वेतन-पेंशन का एकमुश्त होगा भुगतान

शिक्षक-कर्मियों के वेतन मद में 994 करोड़ 21 लाख, अतिथि शिक्षकों के मानदेय मद में 140 करोड़ 68 लाख एवं सेवांत लाभ मद में 1515 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि शामिल है।
Employees news

Bihar Employees Teacher Salary pension : बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों,पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। वेतन और पेंशन भुगतान पर ताजा अपडेट सामने आया है।जल्द ही तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए बिहार शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के लिए 2650 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस राशि से विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अध्यापकों और कर्मियों को जुलाई से सितंबर तक के वेतन-पेंशन का एकमुश्त पैसा भुगतान होगा। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों को भी मानदेय भुगतान किया जाएगा।2,650 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि में कार्यरत शिक्षक-कर्मियों के वेतन मद में 994 करोड़ 21 लाख, अतिथि शिक्षकों के मानदेय मद में 140 करोड़ 68 लाख एवं सेवांत लाभ मद में 1515 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि शामिल है।

वेतन पेंशन का भुगतान अगले हफ्ते तक

संभावना है कि अगले सप्ताह तक शिक्षकों व कर्मियों को वेतन तथा पेंशन भुगतान सुनिश्चित हो जाएगा। राहत की बात ये है कि शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के बजट की समीक्षा के करीब एक माह बाद फरवरी 2025 तक के वेतन-पेंशन की राशि स्वीकृत की है।इससे पहले शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के अनुदान पर रोक लगा दी थी, जिसके चलते शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन पेंशन नहीं मिल पा रहा था,लेकिन अब अगले सप्ताह तक सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन और पेंशन मिलने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews