राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, eKYC की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते है अपडेट, मिलेगा राशन का लाभ

यदि कोई राशन कार्ड धारक निर्धारित तिथि तक KYC नहीं करवाता है, तो ऐसे सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जायेंगे। उन सदस्यों को खाद्यान्न वितरण से वंचित कर दिया जायेगा।
ration card holder news

Ration Card E-KYC: झारखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी की समय सीमा को फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले ईकेवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी।eKCY कराने के लिए आप अपने PDS की दुकान या डीलर से संपर्क कर सकते है। अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप जिला आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यदि कोई राशन कार्ड धारक निर्धारित तिथि तक KYC नहीं करवाता है, तो ऐसे सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जायेंगे। उन सदस्यों को खाद्यान्न वितरण से वंचित कर दिया जायेगा। यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे आधार सीडिंग के लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

Uttar Pradesh में भी eKYC की डेट फरवरी 2025 तक बढ़ी

  • उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी की समय सीमा फरवरी तक बढ़ा दी है।यदि राशन कार्ड धारक eKYC प्रमाणीकरण नहीं करवाते है तो राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
  • eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।

eKYC क्यों है जरूरी

  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। राशन कार्ड धारकों को कोटे की दुकानों पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड खत्म अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews