School Holidays : 8वीं तक के छात्रों को राहत, बढ़ाई गई छुट्टियां, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी, 9वीं से 12वीं का समय बदला

राजस्थान के जयपुर समेत 12 जिलों में अत्यधिक ठंड और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान टीचिंग स्टाफ नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेगा।
school news

School Winter Holiday 2024 : राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए एक बार फिर कई जिलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है।जयपुर समेत 12 जिलों में छुट्‌टी 1 से 5 दिन तक बढ़ाई गई है।

दौसा और अजमेर जिलाधिकारी  ने एक दिन शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। इसके तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के स्कूलों को 7 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी करने का आदेश जारी किया गया है। वही शिक्षा विभाग ने 11 जनवरी 2025 तक  संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय (निजी) विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन या विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

  • दौसा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के स्कूलों में 7 जनवरी को अवकाश का ऐलान किया गया है।
  • भरतपुर जिलाधिकारी ने 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • धौलपुर और कोटा में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल को 7 जनवरी से 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी 9 जनवरी तक स्कूल को में छुट्टी घोषित की जाती है।
  • श्री गंगानर में भी जिला कलेक्टर मंजू चौधरी ने आदेश जारी कर 7 जनवरी से 11 जनवरी तक 1 से 8वीं तक की कक्षा के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।
  • कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं चुरू और बीकानेर में भी जिलाधिकारी ने 7 से 11 जनवरी तक की छुट्टी की घोषणा की है।
  • चित्तौड़गढ़  जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में तीन दिन या 7 से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया हैं। सभी सरकारी व गैर सरकारी कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों में 7 से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया हैं। शेष स्टाफ को स्कूल जाना होगा।
  • ब्यावर, भीलवाड़ा और करौली में जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों में 7 और 8 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है।करौली में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को सुबह 10 बजे स्कूल बुलाने का आदेश दिया गया है। जयपुर में भी 1 से 8वीं तक स्कूल में 7 और 8 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की गई है।

बिहार-यूपी के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

  • बिहार के गया और सारण में सभी प्री-स्कूल, सरकारी व निजी विद्यालयों में पहली कक्षा से 5वीं तक व सभी आंगनबांड़ी केंद्रों में भी 8 जनवरी तक तक छुट्टी घोषित की गई है। पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
  • भोजपुर डीएम ने सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 09 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है।मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीवान, मुंगेर, शेखपुरा, सारण, बेतिया समेत कई जिलों में स्कूल 11 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
  • यूपी के लखनऊ के कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा-9 से 12वींं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन या संचालन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे के मध्य करने के आदेश दिए है। फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी डीएम ने जिले के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।अब सभी स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews