Republic Day Travel Destinations: इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, हॉलीडे के लिए है बेस्ट

Republic Day Travel Destinations

Republic Day Travel Destinations: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का त्योहार है। देशभर में एकता, भाईचारे और देशभक्ति के साथ यह फेस्टिवल मनाया जाने वाला है। इस दिन सभी की छुट्टी भी होती है ऐसे में अक्सर लोग घूमने फिरने के लिए जाते हैं। अगर आप भी रिपब्लिक डे पर कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और स्पेशली मुंबई या इसके आसपास के रहने वाले हैं तो हम आपको कुछ शानदार वन डे ट्रिप डेस्टिनेशंस के बारे में बताते है।

ये है बेस्ट Republic Day Travel Destinations

कर्नाला फोर्ट

यह जगह मुंबई से 52 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में मौजूद है। कर्नाला किला बहुत ही सुंदर गेटवे में से एक है। जानकारी के मुताबिक इस किले का निर्माण 1400 ईस्वी से पहले तो तुगलकी शासकों के शासनकाल के दौरान किया गया था। ये एक ऐसी जगह है जहां पर पैदल घुमा जा सकता है और आपको बहुत सी चीजें देखने को मिलेगी। किले के टॉप पर पहुंचने के लिए यहां पर दो रास्ते हैं। ट्रेकिंग के दौरान यहां भवानी मंदिर पड़ता है जो बहुत खूबसूरत है।

Republic Day Travel Destinations

कोलाड

अगर आप अपने ग्रुप के साथ कहीं जाना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। यह जगह मुंबई से 117 किलोमीटर दूर मौजूद है। यहां कुंडलिका नदी में करवाई जाने वाली रिवर राफ्टिंग देश भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर खूबसूरत पहाड़ियों में मौजूद देवी केदार जननी हिल्स देखने को मिलती है जो बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर खूबसूरत और बड़ी झील भी मौजूद है।

Republic Day Travel Destinations

अलीबाग

समुद्र किनारे बसा यह शहर छोटा लेकिन बहुत खूबसूरत है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं तो यह बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। मुंबई से 95 किलोमीटर दूर अलीबाग में शिवाजी महाराज द्वारा बनवाया गया कोलाबा किला मौजूद है जो एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर्यटकों को फेरी राइड का आनंद लेने का मौका भी मिलता है।

Republic Day Travel Destinations

कर्जत

यह जगह मुंबई के लोगों की फेवरेट वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यदि आप भी 1 दिन की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सही रहेगी। यहां पर कई सारे फार्म हाउस और विला मौजूद है जहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहा जा सकता है। इसके अलावा यहां रिवर राफ्टिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग जैसी चीजों का आनंद भी लिया जा सकता है।

Republic Day Travel Destinations

राजमाची फोर्ट

मुंबई से 95 किलोमीटर दूर मौजूद है जहां पर फोर ट्रैक काफी रोमांचक है। ये किला बहुत ही ऐतिहासिक है और पत्थरों की अद्भुत संरचना के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर पावना नामक झील भी मौजूद है जो बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। इसके साथ किले की ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा भी यहां लिया जा सकता है।

Republic Day Travel Destinations

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews