भीषण हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 9 की मौत, वाहन काटकर निकालने पड़े शव

भीषण हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 9 की मौत, वाहन काटकर निकालने पड़े शव

प्रतापगढ़।
कोरोना वायरस की महामारी के बीच यूपी में आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।यहां ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।ये सभी लोग बेटी की सगाई करके लौट रहे थे , तभी हादसा हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा वही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हादसा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के वाजिदपुर में सुबह करीब 5 बजे हुआ ।यहां ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।यह सभी लोग बेटी की सगाई करके हरियाणा से बिहार जा रहे थे। इस हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बालक भी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था की लाशें गाडी में फंस गई., पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ा गए ऐसे में गाड़ी के अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को निकालने के लिए स्कॉर्पियो को काटना पड़ा।

सीएम ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के औरैया में 16 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. इस भीषण सड़क हादसे में 25 मजदूरों की मौत हो गयी थी। वहीं कुछ दिनों पहले मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गयी थी। ये सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज, आरा और पटना के रहने वाले थें, जो हरियाणा से पैदल ही अपने घरों के लिए वापस लौट रहे थें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews