रोजगार मेला आज, पीएम नरेंद्र मोदी बांटेंगे 1 लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र, रखेंगे कर्मयोगी भवन की आधारशिला

PM Narendra Modi

Rojgar Mela: रोजगार मेले का 12वां चरण आज देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) युवाओं के बीच 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) वर्चुअली तौर पर बांटेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 12 फरवरी यानि आज सुबह 10:30 बजे से होगी।

कर्मयोगी भवन की आधारशिला रखी जाएगी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में कर्मयोगी भवन के प्रथम चरण की आधारशिला (Foundation Stone) भी रखेंगे। यह एकीकृत परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

इन विभागों में होगी नियुक्ति

रोजगार मेले के तहत विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में युवकों की नियुक्ति होगी। नई भर्तियाँ रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, वित्तिय सेवा विभाग, रेलवे मंत्रालय, जनजातीय मामलों में मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में होगी।

क्या है रोजगार मेला?

रोजगार मेला देश भर में रोजगार सृजन को लेकर पीएम मोदी की एक पहल है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। इससे नवनियुक्त नियुक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिल रहा है। इस पोर्टल पर 880 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध हैं। रोजगार मेले का 11वां चरण 30 नवंबर  2023 को आयोजित हुआ था, इस दौरान 51 हजार से अधिक जॉब लेटर वितरित किए गए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews