एसबीआई बैंक की सौगात, होम लोन के ब्याज दर में कटौती, केवाईसी को लेकर राहत, जानें डीटेल्स

SBI bank alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश का सबसे बड़े बैंक यानी कि एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) हम सबके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। बता दें कि एसबीआई (SBI) ने होम लोन (home loan) पर ब्याज दरों को घटा दिया है। जो लोग इस दौरान घर खरीदने की फिराक में है उनके लिए एसबीआई की ये घोषणा सौगात (gift) बन कर आई है। शनिवार को एसबीआई बैंक ने एक विज्ञप्ति (communique) जारी कर बताया कि अबसे 30 लाख रुपए तक के लोन पर ब्याज दर (rate of interest) लगभग 6.70 फीसद से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें… कोरोना की मार के बीच चोरों ने बनाया सूने घर को निशाना, करीब 5 लाख की चोरी

बैंक ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि 30 लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर ब्याज दर 6.95 फीसद से शुरू होगा। वहीं 75 लाख रुपए से अधिक के बैंक लोन पर 7.05 फीसद ब्याज की पेशकश की गई है। सबसे बड़ी बात यह है की एसबीआई बैंक लोन लेने वाली महिलाओं को विशेष छूट प्रदान कर रहा है। इसके अंतर्गत महिला कर्जदारों को 0.05 फीसद की छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं एसबीआई ने बताया कि जो ग्राहक योनो ऐप के जरिये होम लोन आदि की प्रक्रिया करते हैं उन्हें डिजिटल प्रोत्साहन के रूप में 0.05%की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… सांसद साध्वी प्रज्ञा के बंगले पर सभी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

KYC को लेकर बड़ी राहत
एसबीआई बैंक ने ट्वीट करके जानकारी दी कि कोरोना महामारी के मद्देनजर पोस्ट या फिर रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी के माध्यम से भेजे गए डॉक्यूमेंट से भी केवाईसी का उद्यतन हो जाएगा।

एसबीआई ट्वीट

अब पहले की तरह ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही बैंक ने बताया कि 31 मई तक केवाईसी का उद्यतन न होने पर भी बैंक की सेवाएं चालू रहेंगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews