कोरोना के उपकरण खरीदी मे घोटाला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोरोना के उपकरण खरीदी मे घोटाला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भोपाल

हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद को लेकर एक बड़े घोटाले (scam) की खबर है। इस घोटाले में एक ऑडियो क्लिप (audio clip) वायरल हुआ है। इसमें 5 लाख रूपये के लेनदेन की बातचीत की जा रही है। इस पूरे मामले में विजिलेंस ने मामला दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक को गिरफ्तार कर लिया था। बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी के बाद 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था । पूरे मामले में कोरोना (corona) के नाम पर उपकरणो मे खरीदारी में गड़बड़ी की बातें सामने आ रही है और इसी वजह से भाजपा bjp के प्रदेश अध्यक्ष (state president) डॉ राजीव बिंदल (dr.rajiv bindal) ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jagat prakash nadda) को भेज दिया है, जो मंजूर कर लिया गया है । हालांकि बिंदल ने अपनी सफाई में कहा है कि जबरन बीजेपी को इस मामले से जोड़ा जा रहा है जबकि इस मामले में पार्टी का लेना देना नहीं है।
इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए बिंदल ने कहा है कि वे उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर त्यागपत्र दे रहे हैं।

क्या है मामला
दरअसल 20 मई को यह मामला उस समय सामने आया था जब एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें दो लोगों की बातचीत में 5 लाख रू के लेनदेन का जिक्र था और यह भी कहा गया था कि बैंक वाले सहयोग नहीं कर रहे हैं । इस पूरे मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोपी को शह देने के आरोप लग रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews