School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, गर्मियों की छुट्टियां घोषित, मिलेगा लाभ, जानें कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

School Re Open

School Summer Vacation 2024 : राज्य के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होते ही अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ना शुरू हो गई है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल से पहले अब अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है, इस दौरान एक से डेढ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब रहेगा समर वेकेशन……..

चंडीगढ़ में मई से जून के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश

  • शिक्षा विभाग चंडीगढ़ की ओर से सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का भी शेड्यल जारी कर दिया गया है। इसके तहत इस बार 23 मई से 30 जून तक 39 दिन की छुट्टियां रहेंगी लेकिन 28 और 29 जून को शिक्षकों और स्टाफ को हाजिर होना होगा। नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। हालांकि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान कुछ तारीखों पर शिक्षकों भी आना होगा।
  • इसके अलावा ऑटमब्रेक 29 अक्तूबर से पहली नवम्बर तक चार दिन की। सर्दियों की छुट्टियां 26 दिसम्बर से 7 जनवरी तक 13 दिन की होंगी। 19 अगस्त को रक्षा बंधन और दो नवम्बर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। प्रिंसीपल और स्कूल हैड अपने स्तर पर एक दिन का अवकाश कर सकेंगे।

11 मई से दिल्ली में गर्मी की छुट्टियां

  • दिल्ली स्कूल शिक्षा निदेशालय के जारी स्कूल कैलेंडर 2024 के अनुसार, दिल्ली में इस बार समर वेकेशन 11 मई से 30 जून 2024 तक रहेगा। 28 जून से सभी शिक्षक स्कूल आएंगे।इससे पहले मार्च के महीने में 29 मार्च को गुड फ्राइडे ,11 अप्रैल को ईद-उल-फितर , 17 अप्रैल को राम नवमी की, 21 अप्रैल को महावीर जयंती की भी छुट्टी रहेगी।
  • मई के महीने में 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा , 17जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) , 17 जुलाई मुहर्रम , 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ,26 अगस्त जन्माष्टमी, 16 सितंबर ईद-ए-मिलाद के दिन , 2अक्टूबर गांधी जयंती, 12अक्टूबर दशहरा,17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती ,31 अक्टूबर को दिवाली ,15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर स्कूल बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में 1 मई से 15 जून तक अवकाश

मध्य प्रदेश में इस साल ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून 2024 तक रहेगा। इसके अलावा टीचर्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई 2024 तक रहेंगे। यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।वही कुछ बड़े त्योहारों की हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक दशहरे की छुट्टी 11 से 13 अक्टूबर 2024 के बीच, दिवाली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से 3 नवंबर और सर्दी की छुट्टियां यानी विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच रहेगी।

तमिलनाडु में भी समय से पहले गर्मी की छुट्टियां संभव

  • 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के कारण तमिलनाडु में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों की गर्मी की छुट्टियां 13 अप्रैल से शुरू हो सकती है। स्कूल शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां 13 अप्रैल से शुरू होंगी।वही चुनावों के कारण, तमिलनाडु के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 2 से 12 अप्रैल तक कक्षा I से IX के लिए अंतिम परीक्षा आयोजित करनी चाहिए।
  • शिक्षकों से 23 से 26 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परिणाम जारी करने और अगले शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश करने के लिए कहा। शैक्षणिक वर्ष का अंतिम कार्य दिवस 26 अप्रैल होगा। परिपत्र में कहा गया है, “स्कूल फिर से खोलने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
  • आंध्र प्रदेश में भी अत्यधिक गर्मी और आगामी आम चुनावों को देखते हुए 23 अप्रैल से छात्रों को गर्मी की छुट्टियां देने का फैसला किया गया है। इस बार गर्मी की छुट्टियां 23 अप्रैल से 13 जून तक रहने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बार करीब 50 दिनों तक गर्मी की छुट्टियां होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews