School Holiday 2024 : छात्रों को राहत, समय से पहले घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां, 40 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

हरियाणा के स्कूलों में 01 से 30 जून तक समर वेकेशन रहेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से कर दिया है।
school holiday

Punjab/Haryana School Holiday : पंजाब में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते राज्य की भगवंत मान सरकार सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में समय से पहले गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की है। हालांकि इसके पहले कैलेंडर के अनुसार 1 जून से समर वेकेशन शुरू होना था, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य और बढ़ते तापमान की वजह से सभी स्कूलों को समय से पहले ही बंद करने का आदेश दिया गया है।

इसके साथ ही आज से आंगनवाड़ी सेंटरों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। आंगनवाड़ी सेंटरों के बच्चों को भी 21 मई से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है।वही आंगनवाड़ी हैल्परों और वर्करों को कहा गया है कि वे इस दौरान होम विजिट जरूर करें । बच्चों को टेक होम राशन भी दिया जाए। विभाग की तरफ से मांगी जाने वाली रिपोर्ट्स भी समय पर भेजी जाए और पोषन ट्रैकर पर रोजाना रिपोर्ट्स अपडेट की जाए।

हरियाणा में 1 जून से समर वेकेशन

  • भिवानी में हीट वेव के चलते नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का 20 से 24 मई तक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शिक्षक, गैर-शिक्षक व कर्मचारी, अधिकारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
  • डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी को निर्देश दिए है कि वे निर्देशों की पालन सुनिश्चित करेंगे। कोई भी नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालय अवकाश अवधि के दौरान बच्चों के लिए न खोला जाएं।
  • कैथल और कुरुक्षेत्र में पहली कक्षा से पांचवी तक के विद्यार्थियों की 21 मई से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कैथल में डीसी प्रशांत पंवार ने पहली से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 मई तक के लिए छुट्टी करने की घोषण की है। सरकारी व निजी सभी स्कूलों की 24 मई तक भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टी रहेगी।
  • हरियाणा के स्कूलों में 01 से 30 जून तक समर वेकेशन रहेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से कर दिया है। इसके तहत सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी तोडबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews