School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिलहाल इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ, जानें कब से खुलेंगे?

मानसून ब्रेक के चलते हिमाचल प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जून 2024 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश होगा। कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून की छुट्टियां रहेंगी।
school news

School Holiday 2024: समर वेकेशन के समाप्त होते ही मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में स्कूल खोल दिए गए है लेकिन मानसून की देरी, भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। खास करके यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में पारा 40-44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, ऐसे में राज्य सरकारों ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टियों को एक से 2 हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। अब कई राज्य में स्कूल 30 जून तो कई में 1 जुलाई से खोले जाएंगे।इधर, हिमाचल प्रदेश के क्लोजिंग स्कूलों में मानसून ब्रेक जून से जुलाई तक तय किया गया है। आइए जानते हैं किस राज्यों में कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब से खुलेंगे।

जानें किस राज्य में कब खुलेंगे स्कूल ?

  1. छत्तीसगढ़ में 25 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे और 26 जून से पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
  2. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 24 जून तक छुट्टियां रहेंगी, लेकिन आठवीं कक्षा तक के स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे।अब स्कूल 30 जून या 1 जुलाई को ही स्कूल खुलेंगे।गोरखपुर में स्थित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन 22 जून, 2024 तक बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी क्लासेस पर लागू रहेगा।
  3. पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। 1 जुलाई2024 से स्कूल खुलेंगे।
  4. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।
  5. हिमाचल प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जून 2024 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश होगा। कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून की छुट्टियां रहेंगी। अलग-अलग जिलों के दूसरे विंटर स्कूलों में मानसून ब्रेक 22 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा।
  6. यूपी के बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 10 जुलाई बंद रहेंगे। इस अवधि में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews