स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। ओलावृष्टि, बारिश और ठंड के चलते उत्तराखंड के 9, मध्य प्रदेश-तमिलनाडु के 1-1 और उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में जिला प्रशासन ने 28 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड के इन जिलों में अवकाश घोषित
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट
2IPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले
3PM Kisan 24th Installment: अबतक नहीं मिले क्या 24वीं किस्त के पैसे? जानिए कहां हुई गलती और क्या है समाधान
4तमिलनाडु: 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, बढ़कर हुआ 63%, नई दरें 1 जुलाई 2026 से होंगी प्रभावी
- बर्फबारी और तेज बारिश के चलते उत्तराखंड के जनपद पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, चमौली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12वीं तक) और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
- आदेश में ये भी कहा गया है कि कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के लिए अध्ययन/प्रायोगिक/प्री बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व में ही अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश सभी तहसील एवं संबंधित विभाग को दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
इन राज्यों में भी छुट्टी घोषित
- बारिश और ठंड के कारण मध्य प्रदेश के ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के समस्त शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ियों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है। शिक्षक स्कूल आकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे।
- उत्तर प्रदेश के संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है। सिद्धार्थनगर में भी कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में जिला मजिस्ट्रेट ने कुंभाभिषेकम समारोह के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
