School Holiday News : छात्रों के लिए बुरी खबर, सरकार ने घटाई शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां, 15 नहीं अब केवल इतने दिन ही मिलेगी छुट्टी, देखें खबर

School Holiday

school holiday 2024

School Winter Vacation News : दिल्ली सरकार ने छात्रों के शीतकालीन अवकाश में कटौती की है। इतना ही नहीं इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में विभाग ने सॉफ्टर पर स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश (School Holiday) जो 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छात्रों और शिक्षकों को दिया जाना था, अब केवल एक से 6 जनवरी तक दिया जाएगा।

खराब एयर क्वालिटी के चलते पहले दिया जा चुका है शीतकालीन अवकाश

विभाग ने ऐसा करने के पीछे वजह बताते हुए सर्कुलर में लिखा कि, छात्रों की सेहत को मद्दे नज़र रखते हुए और दिल्ली एनसीआर में खराब AQI के चलते शीतकालीन अवकाश का एक हिस्सा 9 नवंबर से 18 नवंबर तक मनाया गया था। और अब इसके चलते दूसरे हिस्से का अवकाश केवल एक से 6 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। विभाग के द्वारा यह जानकारी छात्रों के अभिभावक और शिक्षकों को दे दी गई है।

दिसंबर में भी रहेंगे कुल इतने दिन स्कूल बंद

आपको बता दें शीतकालीन अवकाश के अलावा छात्रों को दिसंबर माह में कई शासकीय अवकाश भी दिए जाना तय किया गया है। इसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती, क्रिसमस ईव क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर अवकाश दिया जाएगा। हालांकि इन दोनों पर छुट्टी देना ना देना पूर्ण तरह स्कूल प्रबंधन के ऊपर निर्भर करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews