School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं के स्कूल समय में बदलाव

school winter vacation

UP Delhi School Wintr Vacation/ Holiday : उत्तर प्रदेश के बदायूं और लखनऊ जिले के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बढ़ती ठंड, कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के चलते बदायूं और लखनऊ में जिला प्रशासन ने स्कूल की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत अब लखनऊ में 10 जनवरी और बदायूं में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 13 जनवरी, 2024 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं, हालांकि इस आदेश में शिक्षकों की छुट्टी के संबंध में कोई बात नहीं की गई है, यह आदेश सिर्फ बच्चों के लिए पारित किया गया है। सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से इसका पालन करना होगा।

यूपी के इन जिलों में अवकाश की अवधि बढ़ी

  • दरअसल, बदायूं में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश डीएम ने जारी किए है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्कूल बंद रहेंगे। वही आंगनवाड़ी में भी 3 से 6 वर्ष के छात्रों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा।इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी शीतकालीन अवकाश को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया है बंद रहेंगे।
  • कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इससे पहले इन स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश रखा गया था। इस संबंध में डीआइओएस डा.प्रवेश कुमार और बीएसए स्वाति भारती ने आदेश जारी कर दिया है। प्रधानाचार्यों को आदेशों का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।
  • लखनऊ जिलाधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी किया है, जो आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। परिषदीय तथा अन्य विद्यालयों में पूर्व घोषित छुट्टी पहले की तरह लागू रहेगी। वही क्लास 9 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूलों का समय 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।
  • गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षा के छात्रों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी है अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे । जिला प्रशासन का आदेश सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

दिल्ली में अवकाश बढ़ाने पर आज होगा फैसला

दिल्ली में भी शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का शीतकालीन अवकाश तीन दिन और बढ़ा दिया है। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, हालांकि शिक्षा विभाग ने अपने ताजे आदेश में कहा है कि शनिवार को गलती ने छुट्टी का आदेश जारी हो गया था, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। इस मामले में रविवार को अंतिम फैसला लिया जाएगा।संभावना है कि दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय (Delhi Education Directorate) रविवार को छुट्टी बढ़ाने संबंधित फैसला लेकर दोबारा सर्कुलर जारी कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews