School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, 7 दिन और बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश जारी किया है। इसके अलावा मुफ्फरनगर, सहरानपुर हापुर, शामली और मेरठ जिलों में भी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 2 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश के चलते आज 27 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाएं और आंगनवाड़ी केंद्र को बंद रखने का फैसला किया गया है।हरिद्वार में कावंड यात्रा के चलते डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जिले के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के कई दर्जन से ज्यादा जिलों में स्कूल और कॉलेज 2 अगस्त तक छुट्टी घोषित की गई है।

UP के इन जिलों में 2 अगस्त तक स्कूल बंद

  • कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में 29 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जारी किए हैं। जिलाधिकारी की तरफ से यह पत्र सभी स्कूलों को भेजा जा चुका है, जिसमें कहा गया है कि समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बोर्ड से संबद्धता प्राप्त समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं मदरसा, संस्कृत बोर्ड के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया जाता है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।वही बागपत में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।
  • मेरठ , हापुड़ और मुजफ्फरनगर में भी 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के आदेश पर BSA ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
  • सहारनपुर और शामली में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा।

छग के बेमेतरा में 3 दिन अवकाश

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश के चलते जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा ने 27, 28, और 29 जुलाई को सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है । जारी आदेश के अनुसार, समस्त शासकीय, अशासकीय एवम अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिवस (दिनांक 27, 28 एवं 29 जुलाई 2024 तक) अवकाश घोषित किया गया है। समस्त शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ और आंगनबाड़ीकार्यकर्ता/सहायिका के लिए अवकाश लागू नहीं होगा।

अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।वही 27 जुलाई को चौथा शनिवार और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews