School Holiday : छात्रों को बड़ी राहत, स्कूल की टाइमिंग में बदलाव, छुट्टी का भी ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

school News

School Holiday/Summer Vacation 2024 : लाखों स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए अलग अलग देश के कई राज्यों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है तो कई राज्यों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए है। वही लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के चलते भी यूपी के कई जिलों में 2 दिन स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए है। आईए जानते है किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे और किन जिलों के स्कूलों का समय बदला रहेगा………

इन जिलों में स्कूलों का समय बदला

  • यूपी के बलिया में हिट वेव के चलते स्कूल समय में बदलाव किया गया है। अब बलिया में अब कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के कक्षाओं का संचालन सुबह 7ः30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। यह नियम 24 अप्रैल से लागू होगा। विद्यालयों के समय परिवर्तन का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जारी किया है।
  • भीषण गर्मी और लू के चलते आगरा जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बुधवार से सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस दौरानस्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अध्यापक व अन्य विद्यालय कर्मचारी पूर्व निर्देशों के अनुसार विद्यालय और निर्वाचन कार्य जारी रखेंगे।
  • झारखंड में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक किंडरगार्टन से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगी। 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स दोपहर में 12 बजे तक क्लासेस अटेंड करेंगे।

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान के चलते जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 25 और 26 अप्रैल को सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व सभी मिशनरीज स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।मथुरा में 26 अप्रैल को मतदान है जिसमें राजकीय, परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अधिकांशत: प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ऐसे में 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
  • गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में 24 और 25 अप्रैल को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद रहेंगे।कई प्राइवेट स्कूलों में 24 और 25 को ऑनलाइन क्लास चलेगी और कई जगह स्कूल बंद रखने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  • मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर निर्वाचन के द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, ऐसे में लोकसभा क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान छात्र व छात्राओं की सुरक्षा और उनके आवागमन में आने वाली असुविधा को देखते हुए 24 और 25 अप्रैल को विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जबकि 26 अप्रैल को मतदान होने के कारण भी विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

ओडिशा में गुरूवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश

बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। 22 से 24 अप्रैल तक स्कूल सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेंगे।इससे पहले राज्य सरकार ने हीटवेव की चेतावनी के चलते 18 से 20 अप्रैल के बीच सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी और अब गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews