School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अब स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

प्रदेश में अब महीने के हर दूसरे शनिवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है। यह आदेश आज यानी 9 नवंबर से लागू हुआ।
School Holiday

School Holiday 2024 : हरियाणा के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार छुट्‌टी रहेगी, यानि अब राज्य में हफ्ते में 2 दिन स्कूल बंद रहेंगे और 5 दिन खुलेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया किया है कि छुट्टी के दौरान किसी भी बहाने से छात्रों को स्कूल में न बुलाया जाए। नहीं तो शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।राजपत्रित, स्थानीय या अन्य घोषित अवकाशों के दौरान कुछ विद्यालय पढ़ाई के अलावा अन्य क्रियाकलापों के लिए छात्रों को स्कूल में बुलाते है, जो कि गलत है। अवकाश के दौरान किसी भी एक्टिविटी के लिए छात्रों को स्कूल में न बुलाया जाए। यदि किसी छात्रों की ओर से आदेशों की अवहेलना की जाती है तो उसका मामला विभागीय कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा, जो भी कार्रवाई होगी। उसके लिए विद्यालय मुखिया या प्रशासन खुद जिम्मेदार होंगे।

नवंबर में कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

इसके अलावा नवंबर में भी कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें 10, 17 और 24 नवंबर को रविवार, 15 नवंबर को गुरूनानक जयंती को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 12 नवंबर को जबलपुर में देवउठनी ग्यारस का अवकाश घोषित किया गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान का अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 14 नवंबर को पुष्कर मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश के कारण उस दिन सरकारी स्कूल और कार्यालय बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews