School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर बढ़ी छुट्टियां, अब तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे और 26 जून से पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
School Re Open

School Holiday 2024: छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून की देरी, भीषण गर्मी लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। खास करके यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में पारा 40-45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, ऐसे में राज्य सरकारों ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टियों को एक से 2 हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। अब कई राज्य में स्कूल 30 जून तो कई में 1 जुलाई से खोले जाएंगे।आइए जानते हैं किन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया है।

जानिए कहां कब तक रहेंगी छुट्टियां

  • छत्तीसगढ़ में 25 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे और 26 जून से पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।स्कूल शिक्ष विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
  • उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 24 जून तक छुट्टियां रहेंगी, लेकिन आठवीं कक्षा तक के स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे।अब स्कूल 30 जून या 1 जुलाई को ही स्कूल खुलेंगे।
  • पटना और गया के कक्षा 8वीं तक के स्कूल 19 जून 2024 तक बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। गोरखपुर में स्थित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन 22 जून, 2024 तक बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी क्लासेस पर लागू रहेगा।
  • पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।
  • यूपी के बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 10 जुलाई बंद रहेंगे। इस अवधि में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा।

झारखंड में आज से खुलेंगे स्कूल

झारखंड में आज 18 जून से सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल खोले जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्ष्ररता विभाग ने गर्मी को देखते हुए 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था। 16 जून को रविवार तथा 17 जून को बकरीद का अवकाश था, ऐसे में अब मंगलवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे।इसके तहत सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। यदि गर्मी से राहत नहीं मिली तो विभाग स्कूलों के बंद करने को लेकर आगे निर्णय लेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews