School Holiday: छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

शहीद संत हरचंद बरसी के चलते आज 20 अगस्त को बरनाला और संगरूर के सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश घोषित किया गया है।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी 20 अगस्त 2024 को भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जन की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 20 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

हैदराबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सिकंदराबाद, कुकटपल्ली और हाईटेक सिटी समेत कई स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के लिए स्कूल रक्षा बंधन तक बंद रहे। अभिभावकों को स्कूल से एक व्हाट्सएप संदेश मिला कि बच्चों की सुरक्षा के हित में मंगलवार को गैर-कार्य दिवस घोषित किया गया है।

पंजाब के इन दो जिलों में School Holiday

  • शहीद संत हरचंद बरसी के चलते आज 20 अगस्त को बरनाला और संगरूर में स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किए है।इस दौरान सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालय, सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी/निजी कार्यालयों, बैंकों बंद रहेंगे। यह छुट्टी परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत होगी।
  • अमृतसर जिले के डिप्टी कमिश्नर ने भी रखड़ पुण्या मेले के कारण बाबा बकाला साहिब शहर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 20 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।इन स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडिल स्कूल छप्पियांवाली, सरकारी मिडिल स्कूल उमरा नंगल, सरकारी मिडिल स्कूल ठठिया, माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जी. टी. सी. स्कूल बाबा बकाला, न्यू मैट्रिक पब्लिक स्कूल छपियांवाली, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठट्ठियां और संत मजा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

अगस्त सितंबर में भी अवकाश

25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।इसके अलावा सितंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार और कुछ त्यौहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे, जिसका लाभ भी छात्रों को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews