School News : छात्रों को बड़ी राहत, स्कूलों का समय बदला, छुट्टियां भी घोषित, मिलेगा लाभ, आदेश जारी

विभागीय निर्देश के तहत सुबह 8 बजे से 10 के बीच संचालित होगा। वहीं मध्यान भोजन 10 बजे से 10:30 बजे के बीच दिया जाएगा।निजी विद्यालय का संचालन सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा।
School

School Timing Changed : एक तरफ भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते देश के कई राज्यों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है वही दूसरी तरफ कई राज्यों में स्कूली टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बदलाव किया है।इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग, मुख्य सचीव, प्रमुख सचिल, बेसिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों को नए निर्देश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

सोमवार से यूपी के स्कूलों का समय बदला

आदेश के तहत 29 अप्रैल से यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 07:30 से दोपहर 1 बजे तक कर दी गई है।वही मदरसों के टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है। अब यह सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 तक खुलेंगे। अग्रिम आदेश तक स्कूल सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक संचालित किए जाएंगे। जिन शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी थी, उनके लिए 27 अप्रैल का अवकाश स्वीकृत किया गया है, अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारियों को स्कूल में कार्य करना होगा। बीएलओ का भी अवकाश रहेगा।

दरभंगा में भी स्कूल का समय बदला

बिहार के दरभंगा में संचालित सरकारी और निजी स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। डीएम राजीव रौशन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।इसके तहत सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन पूर्व से निर्धारित विभागीय निर्देश के तहत सुबह 8 बजे से 10 के बीच संचालित होगा। वहीं मध्यान भोजन 10 बजे से 10:30 बजे के बीच दिया जाएगा।निजी विद्यालय का संचालन सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा।

एएमयू में भी अवकाश घोषित

  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके तहत एएमयू व उससे संबंधित संस्थानों तथा मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रों में 16 जून से 30 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।एएमयू से सम्बन्धित स्कूलों में 16 जून से 15 जुलाई तक, मेडिसिन संकाय में 18 मई से 23 जून तक और 25 जून से 31 जुलाई तक , एमबीबीएस छात्रों का अवकाश 14 जून से 23 जून तक अवकाश रहेगा।
  • BDS प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों का अवकाश 1 जून से 20 जून तक, BDS अंतिम वर्ष के छात्रों का अवकाश 21 जून से 30 जून तक, पैरामेडिकल कोर्सेज में छात्रों का अवकाश 21 जून से 10 जुलाई तक,नर्सिंग कालिज में 27 जून से 6 जुलाई तक ,यूनानी मेडिसिन संकाय में प्रथम स्लाट में 3 जून से 6 जुलाई और 8 जुलाई से 9 अगस्त तक और छात्रों का अवकाश 3 जून से 20 जून तक रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews