School Holidays : भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने लिया फैसला, समय से पहले लागू की स्कूल की छुट्टियां, बच्चों को राहत

राज्य सरकार ने छात्रों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 33 दिन बंद रहेंगे।
school holiday

School Holidays: भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा समय से पहले की गई है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश भी जारी किया है। यह आदेश राज्य के सभी निजी और शासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे

33 दिन बंद रहेंगे स्कूल

सभी स्कूल 28 मई बुधवार से 30 जून तक बंद रहेंगे। 1 जुलाई से फिर स्कूल खोलेंगे। कुल 33 दिन स्कूल बंद रहेंगे। विद्यालयों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बढ़ते साथ ही शिक्षकों को 27 मई, 2024 को हॉलिडे होमवर्क (Holiday Homework) देने का निर्देश भी दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले हरियाणा में गर्मी की छुट्टियाँ 1 जून से शुरू होने वाली थी। लेकिन हिटवेब और छात्रों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं गुरुग्राम में हिटवेब को देखते हुए स्कूल 27 मई से बंद हो चुके हैं।

हरियाणा में बदला था स्कूलों का समय 

पहले राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया था, जो 18 मई तक प्रभावु था। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच किया जा रहा है। वहीं दो शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चल रही थी। दूसरी शिफ्ट सुबह 11:45 बजे से लेकर शाम 4:15 तक चलाने का आदेश जारी किया गया था।

इन राज्यों में भी समय से पहले लागू हुई गर्मी छुट्टियाँ

छात्रों के सेहत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के अलावा भीषण गर्मी के कारण अन्य कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के तारीखों में फेरबदल किया गया है। इस लिस्ट में यूपी, दिल्ली और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली में गर्मी की छुट्टियाँ 11 मई से 30 जून तक रहेगी। पंजाब में 21 मई से लेकर 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा में मौसम का हाल 

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हिटवेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 29 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा हैं। हरियाणा में तापमान 42 से 46 डिग्री तक जाने की आशंका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews