सिंधिया ने शुरू की हवाई चप्पल वालों को हवाई सफर कराने की कवायद

सिंधिया ने शुरू की हवाई चप्पल वालों को हवाई सफर कराने की कवायद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) देश में हवाई सेवाओं के विस्तार और उन्नत क्षेत्रीय हवाई संपर्क के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को उन्होने दिल्ली में छोटे विमानों और क्षेत्रीय एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ बैठक की। इस बैठक में सिंधिया के अलावा राज्यमंत्री वीके सिंह और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

MP News: Shivraj Government ने इन्हें सौंपा राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

देश में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सक्रिय हैं। हवाई सेवाओं से छोटे शहरों को जोड़ा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। इस संकल्प को साकार करने के लिए वे लगातार कोशिस कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने छोटे विमानों और क्षेत्रीय एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ विकास में बाधा डालने वाले मुद्दों और उन्नत क्षेत्रीय हवाई संपर्क के लिए आगे बढ़ने के मुद्दों पर पहली चर्चा की। छोटे विमानों और क्षेत्रीय एयरलाइन ऑपरेटरों की समस्याओं को जाना और किस तरह से हवाई संपर्कों को और बढ़ाया जा सकता है इसको लेकर सुझाव लिए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। हवाई सेवाओं के विस्तार पर इस मकसद से काम किया जा रहा है कि आने वाले दशकों में अधिक से अधिक लोग हवाई सफर कर सकें। छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। नए मार्गों पर हवाई सेवाएं चालू की गई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews