Corona से जिंदगी की जंग हारे BJP के वरिष्ठ नेता, इलाज के दौरान मौत

Corona से जिंदगी की जंग हारे BJP के वरिष्ठ नेता, इलाज के दौरान मौत

पटना।
देशभर में नेताओं पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है।अबतक कई संक्रमित हो चुके है और कईयों ने अपनी जान गंवा दी है।अब बिहार में बीजेपी नेता और विधान पार्षद (MLC) सुनील कुमार सिंह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए है। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वही राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता व गहते विधानसभा चुनाव में दानापुर से पार्टी के प्रत्‍याशी रहे राजकिशोर यादव (Raj Kishore Yadav) की भी मौत हो गई । राजकिशोर यादव को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का करीबी माना जाता था। एक के बाद एक दोनों नेताओं के निधन के बाद पूरे प्रदेश में नेताओं में हड़कंप की स्थिति है।

वो कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम अचानक हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। वे दरभंगा के स्थानीय प्राधिकार से एमएलसी थे। हफ्तेभर पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुनील सिंह को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को वे कोरोना की लड़ाई हार गए। एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मु्ख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुनील कुमार सिंह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। अपने व्यक्तित्व की बदौलत उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधान पार्षद के पुत्र सुजीत कुमार से बात कर उन्हें सांत्वना दी। सुनील कुमार सिंह के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी शोक जताया है।

विधानसभा चुनाव में रहे थे आरजेडी के प्रत्‍याशी

राजकिशोर दानापुर नगर परिषद के उपाध्‍यक्ष रह चुके थे। गत विधानसभा चुनाव में वे दानापुर से आरजेडी के प्रत्‍याशी भी रहे थे। पार्टी में लालू प्रासद यादव के खास करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित तमाम नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews