Shraddha Murder Case : कोर्ट ने बढ़ाई आफताब की रिमांड, वकीलों ने नारेबाजी के साथ की फांसी की मांग

Shraddha Murder Case

Shraddha Murder Case : दिल दहला देने वाला श्रद्धा मर्डर केस उलझता ही चला जा रहा है। इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से हत्यारे आफताब की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। आज दिल्ली कोर्ट में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पेशी की गई। ऐसे में आरोपी आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। ये पेशी रिमांड बढ़ाने को लेकर थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आफताब को अब 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

हालांकि इसके लिए 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की ही स्वीकृति दी है। इसके अलावा आज नार्को टेस्ट करवाने को लेकर भी सुनवाई की गई जिसमें कोर्ट ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद आफताब की मुसीबतें बढ़ गई है। सभी आफताब को फांसी से भी ज्यादा बुरी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं आज कोर्ट के वकीलों ने भी आफताब को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है।

इसको लेकर कोर्ट में प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा इस मामले को लेकर न्यायाधीश ने आवेदन स्वीकार करते हुए कहा है कि इस मामले में संवेदनशीलता और मीडिया कवरेज का हस्तक्षेप काफी ज्यादा है ये मुझे पता है। ये भी पता है कि इस मामले पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। जैसा कि सभी को पता है आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर के 35 टुकड़े कर उसकी दिल दहला देने वाली हत्या को अंजाम दिया है।

इतना ही नहीं इस आरोपी ने सारी हदें पार कर श्रद्धा के टुकड़े कर उसे फ्रिज में 18 दिनों तक रखा और रोज 2 टुकड़े जंगल में फेंक के आया। इतना ही नहीं टुकड़े करने के बाद आफताब ने पहले श्रद्धा के मुंह को जलाया लेकिन फ्रिज में रखने की वजह से वो नहीं जल पाया तो उसे मिट्टी में घिसा और फिर उसका चेहरा तक ख़राब कर दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के रिमांड की मांग को लेकर कोर्ट से अर्जी दाखिल की है और कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews