राजस्थान से राज्यसभा जायेंगी सोनिया गांधी, नामांकन भरा, कांग्रेस और भाजपा ने घोषित किये उम्मीदवार

Sonia Gandhi filled nomination form

Rajya Sabha elections 2024 : राज्य सभा में खली हुई सीटों के लिए आज नामांकन भरे जा रहे हैं, कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, कांग्रेस ने सोनिया गांधी को अब राजस्थान से राज्यसभा भेजना निश्चित किया है, सोनिया गांधी ने आज जयपुर पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,  कांग्रेस ने कुल 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है वहीं भाजपा ने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस के चार नामों का ऐलान 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से AICC ने एक प्रेस रिलीज जारी कर नामों का ऐलान किया, इसमें सोनिया गांधी को राजस्थान से , डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है , सोनिया गांधी ने आज जयपुर पहुंचकर राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन फॉर्म दाखिल किया उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका भी थे ।

भाजपा ने घोषित किये पांच उम्मीदवार 

उधर भाजपा ने मध्य प्रदेश से चार और ओडिशा से एक उम्मीदवार घोषित किया, पार्टी महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी प्रेस रिलीज में भाजपा ने डॉ एल मुरगन , उमेश नाथ महाराज, श्रीमती माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को मध्य प्रदेश से एवं अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews