अर्नब गोस्वामी की अभद्र टिप्पणी के बाद सोनिया गांधी ने किया मार्मिक ट्वीट

अर्नब गोस्वामी की अभद्र टिप्पणी के बाद सोनिया गांधी ने किया मार्मिक ट्वीट

भोपाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद उपजे विवाद पर ट्वीट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने लिखा है “मैं सुहागिन यहीं बनी, मां यही बनी, मैं विधवा आपकी आंखों के सामने हुई। इस देश की सबसे महान पुत्री इंदिरा जी ने अपनी सांस मेरी बाहों में तोड़ी। मेरे खून की एक-एक बूंद कहती है कि यह मेरा वतन है।”

सोनिया गांधी के इस ट्वीट पर अभी तक डेढ हजार के करीब रिट्वीट हो चुके हैं और लगभग साढे छह हजार लोगों ने इसे लाइक किया है । उनके ट्वीट को लेकर लोगों ने अच्छी खासी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और सोनिया गांधी के देश के लिए योगदान के बारे में भी चर्चा की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews