Sputnik V : शनिवार से इन शहरों के निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे टीके

Sputnik V : शनिवार से इन शहरों के निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे टीके

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार से कोरोना संक्रमण के लिए स्वीकृत तीसरा टीका स्पूतनिक वी (Sputnik V) दिल्ली के कुछ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। निजी अस्पताल फोर्टिस हेल्थकेयर ने बताया कि स्पूतनिक वी शनिवार से उनके गुरूग्राम और मोहाली के अस्पतालों में उपलब्ध होगा।

जबलपुर नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मामला, गुजरात से लाए गए चार आरोपी, हो सकते हैं बड़े खुलासे

फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी और सीईओ डॉ आशुतोष रघुवंशी ने ने गुरूवार को इस बात की घोषणा की कि स्पूतनिक वी शनिवार से उनके फोर्टिस मेमोरियर रिसर्च इंस्टीट्यूट गुरूग्राम और फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में देश के 11 शहरों में फोर्टिस अस्पतालों में ये टीके मुहैया कराए जाएंगे। उन्होने कहा कि हम ये सुनिश्चिचित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को टीके लगाए जाएं। अब तक हम कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगा रहे थे और इसी क्रम में अब तीसरा टीके का विकल्प देने जा रहे हैं। उन्होने बताया कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार टीके का भंडार डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज से खरीदा गया है। इससे पहले दिल्ली के ही इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल ने भी कहा था कि वो 20 जून तक स्पूतनिक वी टीके लगाना शुरू करेंगे। इसकी कीमत 1145 रूपये प्रति डोज तय की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews