बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में मची भगदड़, 10 लोग घायल

mp news

Bageshwar Dham News : ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास हो रहे बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से अचानक भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोट लगने की भी सूचना मिल रही है।सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि दिव्य दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी, भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक महिला करंट की चपेट में भी आ गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से एक महिला को करंट लगा है। वहीं भगदड़ मचने की वजह से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादातर घायल हुई हैं। कुछ महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट लगी है। एक महिला के आंख के ऊपर चोट आई है। तीन एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई यानी आज दिव्य दरबार का कार्यक्रम था। दोपहर में करीब 12 बजे बाबा धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। वही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews