
Rajasthan University student union president slapped : जयपुर में आज राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को ABVP महासचिव अरविंद जाजडा ने मंच पर थप्पड़ मार दिया, जिस समय ये घटना हुई उस समय केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मंच पर ही थे, थप्पड़ लगते ही माहौल गरमा गया, NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे, पुलिस ने बमुश्किल छात्रों को अलग किया और केंद्रीय मंत्री को सुरक्षित वहां से निकाला।
राजस्थान नेशनल यूनिवर्सिटी के महारानी कॉलेज में आज उस समय हंगामा हो गया जब केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत वहां छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन करने आये थे, कार्यक्रम की जिम्मेदारी ABVP के कार्यकर्ताओं के हाथों में थी, केंद्रीय मंत्री उदघाटन के बाद मंच पर बोलने के लिए आये।
केंद्रीय मंत्री शेखावत जब डाइस पर पहुंचे तभी राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी मंच पर अचानक पहुँच गए, वे किसी बड़े नेता की तरह हाथ हिलाकर छात्रों का अभिवादन करने लगे तभी वहां खड़े ABVP के महासचिव अरविंद जाजडा ने पीछे से जाकर निर्मल को दो थप्पड़ जड़ दिए।
थप्पड़ लगते ही वहां हंगामा शुरू हो गया, पल भर में ही महारानी कॉलेज अखाड़े में बदल गया, NSUI और ABVP के छात्र गुटों में मारपीट शुरू हो गई, दोनों ही तरफ के समर्थकों ने एक दूसरों पर लात घूंसे चलाने शुरू कर दिए, किसी तरह वहां मौजूद पुलिस छात्रों को रोकने में कामयाब हो पाई , उधर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय मंत्री को वहां से निकाला।
[dgv_vimeo_video id=”791857438″]
राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निर्मल चौधरी के साथ मारपीट,
महारानी कॉलेज में हुआ विवाद, राजस्थान यूनिवर्सिटी के महासचिव अरविन्द झाझडा ने की निर्मल चौधरी के साथ मारपीट @NirmlChoudhary pic.twitter.com/ky3GptTCWt— sushant pareek (@pareek12sushant) January 23, 2023
Twitter Courtesy : @pareek12sushant
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

