सुशांत केस: CBI ने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

सुशांत केस: CBI ने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने केंद्र से अधिसूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच अपने हाथ में ले ली है।

इसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। इन छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीबीआई की तरफ से इससे पहले कहा गया था, ‘भारत सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन पाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है। हम इसको लेकर बिहार पुलिस के संपर्क में भी हैं।’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं| सुशांत के पिता द्वारा बिहार पुलिस को दी गई FIR में उन्होंने रिया पर आरोप लगाए थे कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसके अकाउंट से करोड़ों का हेर-फेर किया गया था| इस एफआईआर मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी| हालांकि अब ये केस CBI को ट्रांसफर कर दिया गया है| वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच में जुटी है, जो करोड़ों के लेन-देन को लेकर डीटेल खंगाल रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews