Telangana Formation Day: पढ़ें देश के 29वें राज्य के बारे में ये खास बातें

telangana

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी कि 2 जून को Telangana Formation Day के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन 2014 में देश के 29वें राज्य के रुप में तेलंगाना की स्थापना हुई थी। तबसे हर वर्ष 2 जून को तेलंगाना दिवस के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारत (south india) मे स्थित तेलंगाना राज्य अपनी स्थापत्य कला (architecture) के माध्यम से प्राचीन भारत (ancient india) की झलक दिखलाता है। इस दिन राज्य में परेड, राजनीतिक संगोष्ठियां, भाषण आदि का आयोजन होता है। इसके अलावा कई सामाजिक और निजी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आइए जानते हैं तेलंगाना के बारे में कुछ खास बातें:-

यह भी पढ़ें… Honey Trap Pendrive : भोपाल से बाहर हैं कमलनाथ, SIT से नहीं मिल पाएंगे आज

*राज्य का नाम

तेलंगाना का नाम ‘त्रिलंगा देसा’ से लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की लिंग रूप में उत्पत्ति ‘त्रिलंगा देसा’ के तीन पहाड़ों में से एक पहाड़ से हुई थी। जिनमें से एक तेलंगाना में स्थित है।

*राज्य की राजधानी

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। ये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की ही राजधानी है।

telangana

*31 जिलों का राज्य

तेलंगाना अपने में 31 जिलों को समाहित किये हुए है।

*राज्य की गंगा

राज्य में गोदावरी नदी बहती है जिसे पवित्र माना जाता है। अक्सर इसे दक्षिण गंगा के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

telangana

*दिल के आकार की झील

हैदराबाद की हुसैन सागर झील ‘एरियल व्यू’ से देखे जाने पर एक दिल के आकार की नजर आती है।

*12वां सबसे बड़ा और आबादी वाला देश

तेलंगाना देश का 12वां सबसे बड़ा राज्य है इसी के साथ सबसे ज़्यादा आबादी में भी तेलंगाना भारत में 12वां स्थान रखता है।

*कई राजवंशों का राज्य

प्राचीन भारत में कई राजवंश जैसे मौर्या राजवंश, चालुका राजवंश, ककाटिया राजवंश, सातवाहन राजवंश तेलंगाना में ही निवास करते थे।

*हीरों का राज्य

राज्य में हैदराबाद के पास स्थित प्राचीन गोलकोंडा किले से कई बेशकीमती हीरे निकल चुके हैं।

telangana

यह भी पढ़ें… Indore: जनता कर्फ्यू के उल्लंघन में बंद परिजनों को छुड़वाने जेल के बाहर मचा हंगामा

*1000 खंबो का मंदिर

11वीं शताब्दी में राजा रुद्र देव द्वारा बनाया गया 1000 खम्बों का मंदिर राज्य के वारंगल जिले में स्थित है और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।

*5 राज्यों से घिरा राज्य

तेलंगाना 5 राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र से घिरा हुआ है

*तेलंगाना की ज़ुबान

राज्य में दो भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है जिसमें उर्दू और तेलुगू शामिल है।

*तेलंगाना मूवमेंट

आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना की अपनी पहचान के लिए पहला आंदोलन सन 1969 में किया गया यह उसके बाद सन 1972 में एक बार फिर ये मांग उठी थी। आखिर में 2014 में तेलंगाना को अपनी पहचान मिली।

*राज्य का ब्रांड अम्बेसडर

तेलंगाना से ही ताल्लुख रखने वाली देश की दमदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा तेलंगाना राज्य की ब्रांड अम्बेसडर हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews