इश्क की खातिर हर सरहद को तोड़ा, प्रेमी से मिलने देश की सीमा पार कर पहुंची प्रेमिका

इश्क की खातिर हर सरहद को तोड़ा, प्रेमी से मिलने देश की सीमा पार कर पहुंची प्रेमिका

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं प्यार में कोई सीमा नहीं होती। ये सारी सरहदों को पार कर जाता है, सारे बंधनों को तोड़ देता है। ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया जब एक बांग्लादेशी युवती (Bangladesh) अपने भारतीय प्रेमी से मिलने के लिए तैरकर पहुंची। इस कहानी में अच्छी बात ये रही कि उसे अपने प्रेमी से मिल पाई, लेकिन अब दोनों की बीच दो देशों की सरहद आड़े आ रही है।

ये भी पढ़िये – Vadodara : न कोई दूल्हा न ही बारात, खुद के साथ शादी रचाएंगी क्षमा, हनीमून पर जाएंगी गोवा

ये कहानी पूरी फिल्मी है। दरअसल कृष्णा मंडल (Krishna Mandal) नाम की इस युवती की पहचान अभिक मंडल (Abhik Mandal) से फेसबुक पर हुई। दोनों ने वहां ढेर सारी बातें की और ये सिलसिला कब मुहब्बत में तब्दील हो गया, पता ही न चला। प्रेम होने के बाद युवती अपने प्रेमी से मिलना चाहती थी और शादी करना चाहती थी। लेकिन यहां शुरू हुआ सरहदों का बंधन। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था और न ही इतना सब्र कि वो पासपोर्ट बनने तक का इतज़ार करती। बस फिर क्या था..कृष्णा ने कुछ ऐसा किया जिसने उसे आज चर्चाओं में ला लिया है।

पुलिस के मुताबिक कृष्णा ने पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर सुंदरवन में प्रवेश किया और जंगली रास्तों को पार किया। इसके बाद वो अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए करीब नदी में एक घंटे तक तैरती रही। तीन दिन पहले उसने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अपने प्रेमी अभिक मंडल से शादी कर ली। लेकिन जब पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची तो उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और संभावना है कि अब उसे बांग्लादेश हाई कमीशन को सौंपा जा सकता है। हालांकि कानून की नज़र में उसने अपराध किया है लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों ने उसके पक्ष में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। किसी ने कहा कि इश्क की कोई सरहद नहीं होती तो कोई लिख रहा है सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई। इस तरह लोगों की सहानुभूूति इस प्रेमी जोड़े के साथ है और सभी दुआ कर रहे हैं कि कोई ऐसा तरीका निकाला जाए जिससे ये साथ साथ रह सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews