Youtube देख खुद अपना अबॉर्शन कर रही थी युवती, प्रेमी की सलाह पर उठाया खतरनाक कदम

Youtube देख खुद अपना अबॉर्शन कर रही थी युवती, प्रेमी की सलाह पर उठाया खतरनाक कदम

नागपुर, डेस्क रिपोर्ट। नागपुर में एक युवती को यूट्यूब (youtube) देख खुद अपना अबॉर्शन (abortion) करने की कोशिश करना भारी पड़ गया। 25 साल की ये युवती यूट्यूब पर देखकर खुद अपना भ्रूण निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

Bhind News : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया फर्दाफाश

जानकारी के मुताबिक युवती को ऐसा करने की सलाह उसके प्रेमी ने दी थी। ये कथित प्रेमी 2016 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान अब जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसने यूट्यूब देखकर घर पर ही गर्भपात करने की सलाह दे दी। इसके बाद युवती ने रसोई के कुछ उपकरणों की सहायता से खुद अबॉर्शन करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews