भारत सरकार ने ईरान के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और अब तक कम से कम कई लोगों की मौत के बीच भारत सरकार ने 05 जनवरी 2026 को अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
Indian Ministry of External Affairs

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और अब तक कम से कम कई लोगों की मौत के बीच भारत सरकार ने 05 जनवरी 2026 को अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। केंद्र ने भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी।

भारत ने ईरान को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग पूरी सतर्कता बरतें, किसी भी तरह के प्रदर्शन या विरोध-प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें। समाचार के साथ-साथ तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क बनाकर रखें। ईरान में रेजिडेंट वीज़ा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को, यदि उन्होंने पहले से ऐसा नहीं किया है तो भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी जाती है।

गौरतलब है कि ईरान के कई शहरों में राष्ट्रीय मुद्रा रियाल के तेजी से गिरने के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं, जिनमें ईरान के कई प्रांतों में मौतों की खबरें भी सामने आई हैं।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews