Waterfalls: गर्मी में सुकून देंगे हिमाचल के ये हसीन वाटरफॉल्स, प्राकृतिक नजारे कर देंगे हैरान

waterfalls

Waterfalls In Himachal: हिमाचल भारत का एक बहुत ही खूसबुरात इलाका है। अगर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करना चाहते हैं तो आपको हिमाचल की हसीन वादियों में घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। हिमाचल में घूमने के लिए नदी, पहाड़, झरने, हिल स्टेशन सब कुछ मौजूद है। जहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है।

घर में की छुट्टियां शुरू हो चुकी है और सभी घूमने करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं। तो हिमाचल की हसीन वादियों में कई सारे वॉटरफॉल हैं, जिन्हें देखने के लिए आप जा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल की जानकारी देते हैं जो आपको गर्मी का एहसास नहीं होने देंगे।

भागसूनाग वाटरफॉल

यह हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल है जो पर्यटकों के बीच हमेशा चर्चा में रहता है। मैकलोडगंज से यहां की दूरी 3 किलोमीटर है। जब आप यहां पहुंचेंगे तो 30 फीट से अधिक ऊंचाई से गिरता पानी, आसपास फैली हरियाली और मनमोहक नजारे आपको दीवाना बना देंगे। यहां पर कई लोग स्नान का आनंद लेने के लिए भी पहुंचते हैं। ऊपर से बहता हुआ झरना जब नीचे जमीन से टकराता है तो आने वाली कल कल की ध्वनि बहुत प्यारी लगती है।

राहला वाटरफॉल

यह भी हिमाचल की बहुत खूबसूरत जगह है। मनाली हिमाचल का एक ऐसा स्थान है जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। राहला वॉटरफॉल यहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद है और इसे मनाली की शान कहा जाता है। यह झरना समुद्र तल से 2000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मौजूद है और ग्लेशियर के पिघलने की वजह से बनता है। यहां के हसीन प्राकृतिक नजारे किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं।

चैडविक वाटरफॉल

इस झरने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि यह शिमला की शान के रूप में पहचाना जाता है। यह यहां के घने जंगलों के बीच में मौजूद है और समर हिल्स से यहां की दूरी 7 किलोमीटर है। यह स्थान समुद्र तल से 1000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मौजूद है। जब यह झरना गिरता है तो आसपास बनने वाले नजारे हर किसी को मोहित कर देते हैं। गर्मियों में अगर आप ठंडा पानी से नहाने का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews