Hindi News

E-Shram: ई-श्रम पोर्टल पर मिलेंगी ये नई सुविधाएं, असंगठित कामगारों को होगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

Published:
E-Shram: ई-श्रम पोर्टल पर मिलेंगी ये नई सुविधाएं, असंगठित कामगारों को होगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

E-Shram Portal New Features: केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव (Union Labor Minister Bhupendra Yadav) ने ई-श्रम पोर्टल के लिए नई सुविधाओं की घोषणा कर दी है। इन नए फीचर्स से असंगठित कामगारों को सबसे अधिक फायदा होगा। पोर्टल पर कई नए बदलवा नजर आएंगे। इस बात की जानकारी केन्द्रीय श्रम मंत्रालय ने सोमवार को दी है।

पोर्टल पर मिलेंगी ये सुविधाएं

अब ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी कामगारों के परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस सुविधा माइग्रेटेड प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के लिए बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं मुहैया कराने में सहायक साबित होगी। निर्माण कामगारों तक मतलब की योजनाओं को उपलब्ध कराने और बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए पोर्टल पर नया फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा के जरिए संबंधित भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण निर्माण कामगारों के डेटा को शेयर के लिए शुरू की गई है।

मंत्रालय द्वारा डेटा शेयरिंग पोर्टल शुरू

केन्द्रीय सरकार ने डेटा शेयरिंग पोर्टल (DSP) की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा मंत्रालय ने ई-श्रम डेटा के साथ अलग-अलग योजनाओं के लिए डेटा मैपिंग की शुरुआत की है, इसके जरिए ई-श्रम पंजीकरण कराने वाले उन कामगारों की पहचान की जाएगी जिन्हें अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। इन डेटा को सभी राज्य और केन्द्रीय शासित प्रदेशों के साथ शेयर किया जाएगा, जिसके जरिए श्रमिक सामाजिक कल्याण/सुरक्षा योजनाओं का फायदा उठा पाएंगे।

असंगठित श्रमिकों को होगा लाभ

इस नई सुविधाओं को भारत सरकार ने पोर्टल की उपयोगिता में बढ़ोत्तरी करने के लिए जोड़ा है। इनसे असंगठित श्रमिक आसानी से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। साथ इस नए फीचर्स के जरिए रोजगार के नए अवसर, अप्रेंटिसशिप, कौशल, डिजिटल कौशल, पेंशन योजना और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे ।

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाएं।
  • होमपेज पर “Self Registration” के लिंक पर जाएं।
  • अब यहाँ आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए नियम और शर्तों के चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी सक्रीब पर अपना UAN कार्ड बनकर आएगा, इसका प्रिन्ट आउट निकाल सकते हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews